फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूहों से जुड़ काश्तकार बढ़ा सकते हैं अपनी आय : डॉ. पंत

विज्ञापन
ब्लॉक सभागार में कार्यक्रम के दौरान शामिल महिलाएं। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
विकासनगर। साहस फाउंडेशन के तत्वावधान में विकासनगर ब्लॉक मुख्यालय में इवॉलविंग फ्रेमवर्क ऑफ कम्यूनिटी बेस्ड एंटरप्राइजेज विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें काश्तकारों को उन्नत फसल उत्पादन और कृषि के क्षेत्र में अपनाई जा रही तकनीक के बारे में जानकारी दी गई। काश्तकारों को समूहों के गठन और लाभ भी बताए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि समूहों में शामिल होकर काश्तकार अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। समूह के गठन के कई लाभ भी हैं। अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को लोग समूहों के माध्यम से पूरा कर सकते हैं। कृषि के क्षेत्र में रोजाना नए प्रयोग हो रहे हैं। ऐसे में काश्तकार नवीन पद्धतियों को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने काश्तकारों को जैविक फसल उत्पादन की सलाह दी।
उत्तराखंड साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर के डायॅरेक्टर डॉ. दुर्गेश पंत ने भी काश्तकारों को समूहों का गठन कर खेतीबाड़ी करने की सलाह दी। कार्यशाला में शंकरपुर, सेलाकुई, चकराता, जस्सोवाला, फतेहपुर, जीवनगढ़ और विकासनगर के 150 से अधिक काश्तकारों ने प्रतिभाग किया। एकगांव टेक्नोलॉजी के सीईओ विजय प्रताप सिंह आदित्य ने काश्तकारों को सिंचाई के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में एसएम शाहिद, साहब नकवी, सरिता थॉमस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें