फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता से ही रोकी जा सकती है वनाग्नि: मिश्रा

विज्ञापन
दातनू गांव में वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह पर छात्रों को जागरूक करते वन कर्मी। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
साहिया। वनाग्नि सुरक्षा अभियान के तहत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दातनू में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को वनाग्नि से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

वन दरोगा देवेंद्र मिश्रा ने कहा कि हर साल गर्मियों में तापमान बढ़ने के साथ ही जंगलों में आगजनी की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं। इससे न सिर्फ वनों को नुकसान पहुंचता है बल्कि पर्यावरण को भी खासा नुकसान पहुंचता है। वन्य जीवों के सामने आवास का संकट खड़ा हो जाता है। मजबूरी में उन्हें आबादी क्षेत्र का रुख करना पड़ता है। इससे मानव वन्य जीव संघर्ष बढ़ सकता है। वनाग्नि को सिर्फ जागरूकता से ही रोका जा सकता है। उन्होंने वनाग्नि की घटना होने पर इसकी जानकारी तत्काल विभाग को देने की बात कही।
शिक्षक हेमंत सिंह कठैत ने कहा कि हाल ही में आस्ट्रेलिया में वनाग्नि के कारण एक बड़े भू भाग का जंगल राख हो गया। वनाग्नि से आस्ट्रेलिया के साथ ही आसपास के देशों को भी खासा नुकसान पहुंचा। यदि वहां पर समय रहते आग को रोक लिया जाता तो वन्य जीवों को भी नुकसान नहीं पहुंचता। इस मौके पर अर्चना नेगी, आशा लांबा, प्रताप चौहान, वन दरोगा देवेंद्र मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद बिजल्वाण, रणवीर चौहान, संगीत, सविता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें