फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी में युवकों ने एससी युवक को बुरी तरह पीटा, राजस्व उपनिरीक्षक पर केस नहीं दर्ज करने का आरोप

Wed, 08 Jan 2020 07:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी

सार

  • घायल युवक का पौड़ी जिला चिकित्सालय में चल रहा उपचार
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में पौड़ी तहसील के एक गांव में अनुसूचित जाति के युवक के साथ मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। परिजनों का आरोप है कि राजस्व उपनिरीक्षक उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं कर रहे हैं।  

विज्ञापन


राजस्व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तहसील पौड़ी के भट्टीगांव असवालस्यूं पट्टी में विगत पांच जनवरी को अनुसूचित जाति के शैलेंद्र कुमार के साथ गांव के कुछ युवकों ने मारपीट की।

शैलेंद्र के घर नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चल पाया। गांव के ही एक युवक को पीड़ित शैलेंद्र कुमार घायल अवस्था में मवाधार में मिला। उसकी सूचना पर परिजनों ने घायल शैलेंद्र को छह जनवरी को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक को मामले में नामजद लिखित तहरीर दी। लेकिन उन्होंने मामले को संजीदगी से नहीं लिया। बुधवार को पीड़ित के पिता ने मामले की शिकायत एसडीएम सदर अंशुल सिंह से की। एसडीएम सदर ने जिला चिकित्सालय पहुंच युवक का हालचाल जाना।

एसडीएम सदर अंशुल सिंह ने बताया कि युवक के साथ मारपीट की शिकायत मिली है। उन्होंने बताया कि युवक के सिर, नाक, हाथ-पैर पर चोटें आई हैं। जिसका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। एसडीएम सदर सिंह ने बताया कि मामले में क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक को मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई अमल में लाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें