समूह ‘ग’ पदों की भर्ती के लिए चयन आयोग ने ऑनलाइन आवेदन का नया पैटर्न तैयार किया है। नए पदों की भर्ती प्रक्रिया में इस पैटर्न को लागू करने की तैयारी है। इसमें अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यूजर आईडी जनरेट करनी पड़ेगी। इससे अभ्यर्थियों को अलग-अलग आवेदन करने में आसानी होगी। भर्ती प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन करने पर बार-बार फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक योग्यता व अन्य जानकारी नहीं भरनी पड़ेगी। अभ्यर्थी की पूरी डिटेल यूजर आईडी पर उपलब्ध होगी।
आयोग को विभिन्न विभागों से लगभग दो हजार रिक्त पदों के नए भर्ती प्रस्ताव मिले हैं। पदों के अनुसार विज्ञप्ति जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। दिसंबर में रिक्त पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
- संतोष बडोनी, सचिव, चयन आयोग