फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह ‘ग’ पदों की सीधी भर्ती में दिव्यांग श्रेणी के आधार पर मिलेगा आरक्षण, जल्द शुरू होगी व्यवस्था

Mon, 03 Jun 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

समूह ‘ग’ पदों की सीधी भर्ती में दिव्यांग श्रेणी के आधार पर आरक्षण का लाभ मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिव्यांग श्रेणी के अनुसार आरक्षण की व्यवस्था लागू करने के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग कार्मिक विभाग से अनुमति लेगा। चयन आयोग की दिव्यांगजन आयुक्त और शिक्षा विभाग के साथ ही आरक्षण व्यवस्था को लेकर बैठक हो चुकी है। 

विज्ञापन


सरकारी नौकरियों में दिव्यांगों को चार प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। लेकिन अभी तक अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से होने वाली समूह ‘ग’ पदों की भर्ती में दिव्यांग अभ्यर्थियों को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आधार पर आरक्षण का लाभ दिया जा रहा था।

सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि दिव्यांग स्वयं एक विशेष श्रेणी है। इसे एससी/एसटी श्रेणी विभाजित कर आरक्षण नहीं दिया जा सकता है। दिव्यांग श्रेणी के आधार पर आरक्षण का लाभ दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस व्यवस्था को शुरू करने के लिए चयन आयोग ने दिव्यांगजन आयुक्त और शिक्षा विभाग के साथ बैठक में राय ली है। अब आयोग की ओर से कार्मिक विभाग से भी आरक्षण व्यवस्था को लेकर अनुमति ली जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का अनुपालन कर सीधी भर्ती में दिव्यांग श्रेणी के आधार पर आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। इस संबंध में कार्मिक विभाग से अनुमति ली जाएगी। भर्ती प्रक्रिया से पहले एससी/एसटी के आधार पर आरक्षण तय नहीं किया जाएगा।
- संतोष बडोनी, सचिव, चयन आयोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें