उत्तराखंड में समूह ग की 570 नई भर्तियां की जाएंगी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इसके तहत विभिन्न विभागों में भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 फरवरी से शुरू होगी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव डॉ. एमएस कन्याल ने बताया कि विभिन्न विभागों में कुल 570 पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसमें प्रदेश में सहायक लेखाकार से लेकर समीक्षा अधिकारी तक के पद शामिल हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 फरवरी से शुरू होने जा रही है। ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल रखी गई है। जबकि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2016 रखी गई है।
किस पद के लिए कितनी वैकेंसी
सहायक लेखाकार की 130, सहायक समाज कल्याण अधिकारी की 16, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 की 96, वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक की 18, कनिष्ठ सहायक की 20, मानचित्रक की 13, प्रतिरूप सहायक की 20, नकलूप मिस्त्री की 11, सर्वेयर की 21, एक्सरे टेक्नीशियन की 45, ईसीजी टेक्नीशियन की सात, फोटोग्राफर की छह, कनिष्ठ कैमरामैन की दो, संरक्षक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर की पांच, समीक्षा अधिकारी की चार, सहायक समीक्षा अधिकारी की छह, डाटा एंट्री ऑपरेटर की पांच, सहायक लेखाकार की एक और पुलिस दूरसंचार विभाग के सहायक परिचालक की 144 वैकेंसी हैं।
यहां करें ऑनलाइन आवेदन
www.sssc.uk.gov.in