आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि बृहस्पतिवार को आयोग ने आवेदन फार्म भरने के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। इन पदों की लिखित परीक्षा जून 2020 में प्रस्तावित की गई है। दो मार्च से आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन फार्म भरे जाएंगे। जन सेवा केंद्रों के माध्यम से भी उम्मीदवार अपना फार्म भर सकते हैं।
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 150 रुपये आवेदन शुल्क
सरकार ने सीधी भर्ती में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू किया है। इस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये से घटा कर 150 रुपये तय किया गया है।