फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः 36061 युवाओं ने दी समूह ‘ग’ के 329 पदों की परीक्षा, सोमवार को जारी होगी आंसर-की

Sun, 01 Dec 2019 10:17 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • आठ जिलों में 95 केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई भर्ती परीक्षा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के आठ जनपदों में हुई समूह ‘ग’ श्रेणी के 329 पदों की भर्ती परीक्षा में 45545 में से 36061 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। जबकि 9484 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। दो दिसंबर को प्रश्न पत्रों की आंसर-की आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। यदि किसी अभ्यर्थी को प्रश्न व उसके उत्तर पर कोई आपत्ति है तो वे नौ दिसंबर तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं।

विज्ञापन


अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने रविवार को सुबह 11 बजे से डेढ़ बजे तक हाईकोर्ट के अधीन दीवानी और कुटुंब न्यायालय में कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक, वैयक्तिक सहायक के 329 पदों की लिखित परीक्षा आयोजित की। आयोग के अनुसार आठ जिलों में 95 केंद्रों पर हुई परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली है।

सचिव चयन आयोग संतोष बडोनी ने बताया कि भर्ती परीक्षा में पारदर्शिता के लिए सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी की गई। इसके साथ परीक्षा देने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी की बायोमेट्रिक सिस्टम से हाजिरी ली गई। उन्होंने बताया कि आज सोमवार को प्रश्न पत्रों की आंसर की आयोग की वेबसाइट www.uksssconlineobjection.com पर अभ्यर्थियों के लिए जारी की जाएगी। बडोनी का कहना है कि आयोग की यह पहली भर्ती परीक्षा है, जिसमें आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के एक माह के भीतर परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

जनपद वार परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थियों का ब्योरा

जनपद                परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की संख्या
देहरादून                12734
ऊधमसिंह नगर        3958
अल्मोड़ा                1956
पिथौरागढ़                1578
नैनीताल                 7475
हरिद्वार                    6385
पौड़ी                     1214
चमोली                    761
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें