फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये क्या, शादी के बाद पति ने प्रेमी संग भेज दी दुल्हन

Sun, 05 Mar 2017 12:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, लंढौरा
विज्ञापन
marriage - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हरिद्वार जिले के जैनपुर झंझेड़ी में तीन दिन पहले शादी करके आई एक दुल्हन शुक्रवार को अपने प्रेमी संग चली गई।
विज्ञापन


इससे पहले दोनों के परिजनों की उपस्थिति में बनी सहमती के बाद पति ने भी दुल्हन को प्रेमी संग भेज दिया। यह मामला कस्बे में शनिवार को दिनभर चर्चा का विषय बना।

एक मार्च को जैनपुर झंझेड़ी निवासी एक युवक की शादी मंगलौर थाना क्षेत्र के लहबोली में हुई थी। धूमधाम से विवाह के बाद विधि-विधान से दुल्हन का गृह प्रवेश भी कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमिका को साथ ले जाने की जिद पर अड़ गया प्रेमी

love - फोटो : demo pic
शुक्रवार को विवाहिता का सहारनपुर निवासी प्रेमी युवक जैनपुर झंझेड़ी गांव पहुंच गया। उसने विवाहिता के ससुरालियों से अपने प्रेम संबंध की बात की और अपनी प्रेमिका को साथ ले जाने की जिद पर अड़ गया।

इस पर लड़के के परिजनों ने युवती के परिजनों को गांव बुला लिया। साथ ही ग्राम प्रधान सहित कई अन्य बुजुर्ग लोग भी एकत्रित हो गए।

सभी की मौजूदगी में सहमती बनी कि युवक की ओर से शादी में किया गया खर्च वापस करने के बाद विवाहिता को प्रेमी संग भेज दिया जाए। इस पर प्रेमी ने विवाह का खर्च अदा कर प्रेमिका को साथ लेकर चला गया। यह मामला शनिवार को चर्चा का विषय बना रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें