फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपेश्वर में मंदिर का परिसर क्यों हुआ छावनी में तब्दील, जानने के लिए पढ़ें यह खबर

Sat, 04 Mar 2017 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गोपेश्वर
विज्ञापन
protest - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शनिवार को गोपेश्वर में पुलिस प्रशासन की देखरेख में गोपीनाथ मंदिर गेट के समीप सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू हुआ तो महिलाओं समेत अन्य लोगों ने इसका विरोध किया। 
विज्ञापन


महिलाओं ने मजदूरों के हाथों से हथियार छीन लिए और तीन घंटे तक नोकझोंक होती रही। मामला इतना बढ़ गया कि गोपीनाथ मंदिर परिसर पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। लोगों ने मामले में डीएम से बात की। इस पर डीएम ने दो दिन में सीवर लाइन बिछाने के लिए अन्यत्र भूमि का चयन करने के निर्देश दिए हैं। 


बीते डेढ़ साल से स्थानीय लोगों के विरोध के कारण गोपीनाथ मंदिर गेट के समीप सीवर लाइन का निर्माण कार्य ठप पड़ा था। शनिवार को पुलिस की देखरेख में गंगा अनुरक्षण इकाई की ओर से सीवर लाइन का कार्य शुरू किया गया, लेकिन महिलाओं ने इसका विरोध किया और मजदूरों के हाथ से हथियार छीन लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने स्‍थानीय लोगों को दिया अल्टीमेटम

- फोटो : amar ujala
करीब तीन घंटे तक गंगा अनुरक्षण इकाई के अधिकारियों, पुलिस के जवान और स्थानीय लोगों के बीच तीखी नोकझोंक होती रही और काम नहीं होने दिया गया। अपराह्न ढाई बजे स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम विनोद कुमार सुमन से मिला। डीएम ने उन्हें मनाने की कोशिश की और कई दौर की वार्ता की।

इसके बावजूद लोगों ने सीवर लाइन बिछाने की सहमति नहीं दी। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम बल्लभ भट्ट और गोपीनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अनसूया प्रसाद भट्ट ने कहा कि गोपीनाथ मंदिर के गेट से सीवर लाइन बिछाना आस्था पर चोट है। प्रशासन को सीवर लाइन बिछाने का काम अन्यत्र स्थान से करवाना चाहिए। 

इस पर डीएम विनोद कुमार सुमन ने स्थानीय लोगों को दो दिन का अल्टीमेटम दिया और गोपीनाथ मंदिर गेट के समीप अन्यत्र भूमि चिह्नित करने की बात कही। कहा कि सीवर का निर्माण शीघ्र पूरा किया जाना है। इसलिए दो दिन में स्थानीय लोग अन्यत्र जगह चयनित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें