फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: कमरे में बैठी दूल्हे की दादी की कुंडल लूटे, फिर धक्का मारकर भागा, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

Fri, 19 Jan 2024 02:35 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

देहरादून रेसकोर्स स्थित एक वेडिंग प्वाइंट से बुजुर्ग से कुंडल लूटने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
जेल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोते की महंदी कार्यक्रम में कमरे में बैठी वृद्ध महिला के एक बदमाश ने कान के कुंडल लूट लिए। इसके बाद उन्हें धक्का देकर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें बदमाश का चेहरा आया है।

विज्ञापन


घटना रेसकोर्स स्थित अंबरीक हाल की है। जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले जसराम जोशी दिल्ली में रहते हैं। उनके बेटे की बुधवार को शादी होनी है। इससे पहले मंगलवार को अमरीक हाल में मेंहदी का कार्यक्रम चल रहा था। जसराम जोशी की 82 वर्षीय माता रेवती जोशी एक महिला के साथ ऊपरी मंजिल के कमरे में थीं।

ये भी पढ़ें...Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का देवभूमि में चढ़ा खुमार, श्रीरामचरितमानस की खरीदारी में आया ऐसा उछाल
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब दस बजे एक युवक कमरे में आया। उसने गढ़वाली में महिलाओं से बात करते हुए उन्हें उलझा कर रेवती जोशी के कुंडल लूटकर भाग गया। साथी महिला ने शोर मचाया तो डीजे संगीत बंद कर लोगों ने पुलिस को फोन किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लूटे गए कुंडल भी आरोपी मनीष नेगी निवासी ओल्ड नेहरू कॉलोनी से बरामद कर लिए गए। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें