फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा क्या हुआ जो अपनी बारात में नाच रहा दूल्हा बारातियों संग पहुंच गया थाने

Tue, 14 Nov 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
आपको जानकर हैरानी होगी कि अपनी बारात में नाच रहा दूल्हा, दुल्हन के घर जाने की वजाए बारातियों संग अचानक थाने पहुंच गया। पढ़िए क्या हुआ था ऐसा जो ये सब हुआ।
विज्ञापन


शहर में बारात लेकर पहुंचे दूल्हे और बारातियों को बीच सड़क में नाचना उस वक्त भारी पड़ गया, जब उनकी वजह से दून रोड जाम हो गई। पुलिस दूल्हे और बारातियों को उठाकर कोतवाली ले आई।

लड़की पक्ष के लोगों के कहने के बाद पुलिस ने दूल्हे और बारातियों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। दरअसल, सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे दूनमार्ग पर जाम लग गया। ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी जब यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराते हुए गोपाल कुटी के पास पहुंचे, तो उन्होंने देखा दूल्हा और उसके बाराती बीच सड़क में कार खड़ी कर नाच रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दूल्हे और बारातियों को हिरासत में लिया

मौके पर लोगों की खासी भीड़ भी जमा थी। पुलिस ने दूल्हे और बारातियों को हिरासत में लिया। दूल्हे से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि बारात हरियाणा से आई है और घुड़चढ़ी शाम को होनी है।

पुलिस ने लड़की पक्ष से संपर्क कर उन्हें इसकी जानकारी दी, जिसके बाद लड़की वाले भी कोतवाली पहुंचे। दोनों पक्षों की ओर से काफी मान मनोव्वल के बाद पुलिस ने दूल्हे और बारातियों को भविष्य में ऐसा नहीं करने की हिदायत देकर छोड़ दिया। एसआई चिंतामणि मैठाणी ने बताया कि जिस कार की वजह से जाम लगा रहा था, उसका चालान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें