फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा क्या हुआ कि शादी के डर से बेहोश हो गए दूल्हे राजा

Thu, 04 Jun 2015 03:58 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में कचहरी में कोर्ट मैरिज करने आया दूल्हा ऐन वक्त पर बेहोश हो गया। ऐसा क्यों हुआ पढ़ें...
विज्ञापन


देहरादून में सिटी मजिस्ट्रेट ऑफिस के बाहर आरोप-प्रत्यारोप के बीच दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई। हंगामे के बीच युवक को दून अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत ठीक बताई गई। देर शाम तक दोनों पक्षों में नोकझोंक चलती रही।

मामले में युवक पर पहले दुराचार का आरोप लगा था, लेकिन मंगलवार को पुलिस की मौजूदगी में हुई पंचायत में शादी की बात तय हुई थी। प्यार, विश्वासघात, दुराचार और शादी रचाने का यह किस्सा विकासनगर क्षेत्र का है।
विज्ञापन


दरअसल, युवक ने दो साल पहले पड़ोस में रहने वाली युवती को प्रेम-जाल में फंसा लिया था। साथ जीने-मरने के वादे के साथ उनके बीच संबंध भी बन गए। अचानक प्रेमी ने शादी से इनकार कर दिया।

समझाने-बुझाने का प्रयास हुआ तो आरोपी बदतमीजी पर उतारू हो गया। इसी बीच युवक की दूसरी जगह सगाई हो गई तो पीड़िता का धैर्य जवाब दे गया।
विज्ञापन

युवक पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप

पीड़िता ने विकासनगर कोतवाली में तहरीर देकर युवक पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया तो पुलिस सक्रिय हुई। मंगलवार को पुलिस की मौजूदगी में हुई पंचायत में युवक ने गलती सुधारते हुए शादी करने का वादा किया। बुधवार को युवक कोर्ट मैरिज करने के लिए प्रेमिका को लेकर देहरादून आ गया।

साथ में लड़की की बहन और अन्य परिजन भी थे। कोर्ट मैरिज के लिए अधिवक्ता ने दूल्हे से पहचान पत्र मांगा तो उसने दस्तावेज चुक्खूवाला कमरे पर होने की बात कही। लड़की के परिजन उसे कार में बैठाकर दस्तावेज लेने चले तो लड़का बेहोश हो गया।

सिटी मजिस्ट्रेट आफिस के सामने लड़के की दो बहनों ने कार को रुकवा लिया। भाई को जहर देने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इधर, दुल्हन के परिजन नाटक करने का आरोप लगाने लगे।

गरमागरमी के बीच मारपीट की नौबत आ गई। लेकिन एक प्रशासनिक अधिकारी ने युवक को अस्पताल ले जाने के लिए कहा। इसके बाद युवक को दून अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। देर शाम तक दूल्हा अस्पताल में भर्ती था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें