फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे को मंडप से उठाकर ले जाने लगी पुलिस, घरवालों का विरोध देख उलटे पैर लौटी, पढ़ें पूरा मामला

Mon, 05 Aug 2019 10:19 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पत्नी को तीन तलाक देकर चोरी छिपे दूसरी युवती से शादी कर रहे एक युवक को पुलिस ने निकाह के बीच से ही उठाकर हिरासत में लिया तो लोग भड़क गए। लोगों ने विरोध करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। इस बीच लोगों ने पुलिस से धक्कामुक्की कर युवक को छुड़ा लिया।

विज्ञापन


लोगों के विरोध को देख पुलिस युवक को बिना हिरासत में लेकर वापस लौट गई। इसके बाद युवक ने शादी की रस्में पूरी की और परिवार के साथ फरार हो गया। युवक की पत्नी के परिजनों ने देवबंद थाने में युवक के खिलाफ तीन तलाक देने की तहरीर दी थी। इसी आरोप में देवबंद पुलिस आरोपी को हिरासत में लेने रुड़की पहुंची थी।

रविवार को देवबंद थाना पुलिस के एक दरोगा, चार सिपाही कुछ लोगों के साथ गंगनहर कोतवाली पहुंचे। यहां देवबंद पुलिस ने कोतवाली प्रभारी राजेश साह से मुलाकात की। देवबंद पुलिस ने बताया कि देवबंद का एक युवक अपनी पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर कुछ दिन पहले फरार हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पत्नी और उसके मायके वालों ने देवबंद थाने में आरोपी पति के खिलाफ तीन तलाक देने की तहरीर दी थी। इस बीच पता चला कि युवक का देवबंद क्षेत्र की रहने वाली एक अन्य युवती से रिश्ता तय हो गया है और वह चोरी छिपे रुड़की के रामपुर गांव के पास एक कॉलोनी में शादी कर रहा है। पूरी जानकारी देने के बाद देवबंद पुलिस स्थानीय पुलिस को साथ लेकर रामपुर गांव के पास कॉलोनी पहुंची।

देवबंद पुलिस ने आसपास के लोगों से शादी होने की जानकारी ली। इस दौरान एक व्यक्ति ने पुलिस को एक मकान में गुपचुप तरीके से शादी होने की जानकारी दी। इस पर पुलिस मकान पर पहुंची और शादी को बीच में ही रुकवा दिया।

पुलिस को देख युवक और युवती पक्ष के होश उड़ गए। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और अपने साथ ले जाने लगी। इसी दौरान मौके पर मौजूद लोग भड़क गए और देवबंद पुलिस से भिड़ गए। लोगों ने पुलिस से धक्कामुक्की कर युवक को छुड़ा लिया।

लोगों का गुस्सा बढ़ता देख देवबंद पुलिस वापस बैरंग लौट गई। पुलिस के जाने के बाद आननफानन में शादी की रस्में पूरी कर युवक और युवती समेत उनके परिजन मौके से निकल गए। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि देवबंद पुलिस तीन तलाक के मामले में आई थी। देवबंद पुलिस से धक्कामुक्की करने का मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें