फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रदेश में स्पा सेंटरों और मसाज पार्लरों पर कसेगा शिंकजा, जल्द बनेगी नियमावली

Sun, 07 May 2023 02:27 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

आयोग की अध्यक्ष ने कहा, महिला नीति का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है, जिसे जल्द सरकार को सौंपा जाएगा। महिलाओं की शिकायतों के लिए यौन उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतों के लिए कमेटी गठित करने, राज्य के सभी 13 जिलों में विभिन्न स्थानों में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित करने, महिलाओं को विभिन्न मुद्दों पर कानूनी सहायता व कानूनी जानकारी देने के प्रस्ताव पर मुहर लगी।
विज्ञापन
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में स्पा सेंटरों और मसाज पार्लरों पर शिकंजा कसने के लिए जल्द नियमावली बनेगी। राज्य महिला आयेाग की बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगी। आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में महिला नीति सहित कुछ अन्य प्रस्ताव पर भी निर्णय लिया गया।

आयोग कार्यालय में बोर्ड बैठक वर्ष 2023-24 की पहली बैठक हुई। इसमें आयोग की अध्यक्ष ने कहा, महिला नीति का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है, जिसे जल्द सरकार को सौंपा जाएगा। बैठक में विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी कार्य स्थलों पर महिलाओं की शिकायतों के लिए यौन उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतों के लिए कमेटी गठित करने, राज्य के सभी 13 जिलों में विभिन्न स्थानों में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित करने, महिलाओं को विभिन्न मुद्दों पर कानूनी सहायता व कानूनी जानकारी देने के प्रस्ताव पर मुहर लगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: स्टंट बाइकिंग और रैश ड्राइविंग पर अब सीधे दर्ज होगा मुकदमा, ब्लॉगरों पर रहेगी पुलिस की नजर
विज्ञापन


बैठक में तय हुआ कि इन्हें शासन स्तर पर उठाया जाएगा। इस दौरान आयोग की सदस्य-सचिव कामिनी गुप्ता, विधि-अधिकारी दयाराम सिंह, अशोक कुमार तोमर उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें