फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: एक दिन में 39 हजार यात्रियों ने किए चारधामों में दर्शन, मौसम साफ रहा तो यात्रा पकड़ेगी रफ्तार

Sun, 07 May 2023 02:22 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने पर चारधाम यात्रा रफ्तार पकड़ेगी। अब तक चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले की कुल संख्या 4.65 लाख से अधिक पहुंच गई है।
विज्ञापन
केदारनाथ यात्रा 2022, चारधाम यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधामों में एक दिन में 39 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। जबकि चारधाम यात्रा में अब तक दर्शन करने वाले यात्रियों का आंकड़ा 4.66 लाख पहुंच गया है। पर्यटन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शनिवार को चारधामों में शाम आठ बजे तक कुल 39205 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

विज्ञापन


इसमें केदारनाथ धाम में 16025, बदरीनाथ में 9341, गंगोत्री में 7193 और यमुनोत्री धाम में 6606 यात्रियों ने दर्शन किए। अब तक चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले की कुल संख्या 4.65 लाख से अधिक पहुंच गई है। आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने पर चारधाम यात्रा रफ्तार पकड़ेगी।

ये भी पढ़ें...Glacier Breaks In Pithoragarh: चीन सीमा के पास लौखुंग नाले में टूटा ग्लेशियर, लोगों ने भागकर बचाई जान

7 से 12 मई तक चारधामों में पंजीकरण की स्थिति

धाम            पंजीकरण

केदारनाथ  159524

बदरीनाथ  121155

गंगोत्री  73629

यमुनोत्री  61770

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें