ऋषिकेश में दो और कर्मचारी भेेजे
ऋषिकेश। आरटीओ ने चार धाम यात्रा के दौरान एआरटीओ कार्यालय ऋषिकेश के कर्मचारियों पर पड़ रहे काम के अतिरिक्त दबाव को देखते हुए दो अतिरिक्त वरिष्ठ कर्मचारियों की तैनाती की है। ऋषिकेश कार्यालय में रुड़की से वरिष्ठ सहायक कपिल सिंह रावत और टिहरी से इमरान अली को भेजा गया है। बताया कि दो और कर्मचारियों के कार्यालय में पहुंचने से यात्री वाहन स्वामियों व चालकों के साथ ही स्थानीय कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी।
डग्गामारी रोकने के लिए चेकिंग के निर्देश
आरटीओ ने एआरटीओ ऋषिकेश और परिवहन कर अधिकारी को डग्गामारी रोकने के लिए क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। बताया कि डग्गामारी से स्थानीय सवारी वाहन संचालकों के हित प्रभावित हो रहे हैं। इसके साथ ही हरिद्वार से डग्गामारी की शिकायतें मिल रही हैं। इसलिए स्थानीय अधिकारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाकर पकड़ में आने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।