आरबीआई के मुताबिक सभी बैंकों को 75 प्रतिशत एटीएम मार्च 2019 तक और सभी 100 प्रतिशत एटीएम जून 2019 तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट करने होंगे।
इसके बाद किसी भी बैंक की एटीएम से जुड़ी शिकायत पर आरबीआई की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। एटीएम को एंटी स्कीमर करने के बाद निश्चित तौर पर ग्राहकों को बड़ा लाभ होगा।
आपको बता दें कि उत्तराखंड में विशेषकर देहरादून में साइबर क्रिमिनल्स ने बड़े पैमाने पर लोगों के साथ फ्रॉड किया है। डेढ़ साल में करीब 200 लोग इसका शिकार हो चुके हैं। बैंकों के इन कदमों से निश्चित तौर पर उन्हें सुरक्षा मिलेगी।
वहीं 31 दिसंबर तक इलेक्ट्रानिक चिप वाला डेबिट और क्रेडिट कार्ड न लेने वाले लाखों लोगों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई है। ये लोग न एटीएम से पैसा निकाल पा रहे हैं और न ही कार्ड से खरीदारी।
कार्ड बदलवाने के लिए आपका खाता केवाईसी (नो योर कस्टमर) अपडेट होना चाहिए। आप अपने बैंक की किसी भी नजदीकी शाखा में जाएं। वहां आपको एक फॉर्म भरना होगा। इसे जमा कराएं और हाथोंहाथ नया ईएमवी चिप वाला कार्ड ले लें।
पुराने एटीएम में 100 और 200 रुपये की नई करेंसी निकालने के लिए बदलाव किए जा रहे हैं। इसके चलते जनपद में बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को एटीएम से कैश की निकासी नहीं हो पाएगी।
भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक डीएस पाल ने बताया कि 100 एवं 200 रुपये के नए नोटों का साइज छोटा होने के कारण पुराने एटीएम से इनकी निकासी नहीं हो पा रही है। इसके लिए एटीएम में कुछ बदलाव किए जाने हैं।
उन्होंने बताया कि आगामी 3 व 4 जनवरी को एटीएम में सुधार कार्य की वजह से कैश की निकासी नहीं हो पाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से इन दो दिनों में एटीएम के बजाय बैंक से धनराशि आहरण की अपील की है।