फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राफिक एरा दीक्षांत समारोह: हाथ में डिग्री और गले में मेडल देख खिले छात्र-छत्राओं के चेहरे

Sun, 08 Mar 2020 09:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी का दूसरा दीक्षांत समारोह, 69 छात्रों को मिले गोल्ड मेडल, 4753 को डिग्रियां
  • हेस्को के संस्थापक पद्मभूषण डॉ. अनिल जोशी को मानद उपाधि
विज्ञापन
ग्राफिक एरा विवि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के दूसरे दीक्षांत समारोह में 4,753 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी गईं। समारोह में 69 छात्रों को गोल्ड मेडल से नवाजा गया। हाथ में डिग्री और गले में मेडल पाकर छात्रों के चेहरे खिल गए। समारोह में हेस्को के संस्थापक पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी को विवि ने डॉक्टर ऑफ फिलोसॉफी की मानद उपाधि से सम्मानित किया।

विज्ञापन


रविवार को ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी परिसर में दूसरे दीक्षांत समारोह का शुभारंभ केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला और हेस्को के संस्थापक पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने किया। इस दौरान मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा कि सिर्फ  डिग्री मिलने और नौकरी लगना पर्याप्त नहीं है। जरूरत है दुनिया में परिवर्तन लाकर भारत को विश्व गुरू बनाने की। युवाओं को खुद को कम न आंकते हुए जीवन की दिशाओं को तय करना होगा। उन्होंने कहा कि जीवन में सपने देखना जरूरी है सपने ऐसे होने चाहिए जो आपको सोने न दें।

उन्होंने ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला को युवाओं के लिए आदर्श बताया। उन्होंने 69 छात्रों को गोल्ड, 73 छात्रों को सिल्वर और 72 छात्रों को ब्रांज मेडल से नवाजा।

विज्ञापन

डॉ. अनिल जोशी को मानद उपाधि

उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड के चार धामों के बाद प्रधानमंत्री ने पांचवें धाम के रूप में सैन्य धाम का उल्लेख किया था। अब राज्य में छठे धाम के रूप में विद्या धाम बनेगा। इससे पूर्व डॉ. कमल घनशाला ने हिल यूनिवर्सिटी की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कुलपति डॉ. संजय जसोला ने विवि की रिपोर्ट पढ़ी। ग्राफिक एरा मैनेजमेंट बोर्ड की वरिष्ठ पदाधिकारी राखी घनशाला ने सभी का आभार जताया। समारोह में बोर्ड के सदस्य पर्यावरणविद् चंडी प्रसाद भट्ट सहित भारी संख्या में छात्र व शिक्षक मौजूद रहे।

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के दूसरे दीक्षांत समारोह में हेस्को के संस्थापक पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी को डॉक्टर ऑफ फिलोसॉफी की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि निश्चित तौर पर डॉॅ. अनिल जोशी, जल-जंगल-जमीन-जन की जिस दिशा पर काम कर रहे हैं, एक दिन उनकी बात पूरा देश मानेगा। 
विज्ञापन

इन्हें मिला गोल्ड मेडल

हिमानी जोशी, मयूरिका जोशी, योगेश चौधरी, शीना अरोड़ा, मधुमिता मेहरा, पियानो रेमा, अनुष्का गौड़, वसुधा भूषण, भावना गौड़, अपूर्व अग्रवाल, नीलम नेगी, मनीष पलारिया, मधुसूदन थपलियाल, विनय जोशी, सलमान खान, प्रिया धीमान, श्रृष्ठा भंडारी, हिमानी बोरा, ऋषभ अग्रवाल, सौरभ डंगवाल, मानस जोशी, अदिति गौड़, अपर्णा रांगड़, अमीषा बहल, शेफाली बड़ोला, आकांक्षा कथूरिया, ऋचा नेगी, धीरज नारंग, शुभी जैन, आयुष रावत, ईशा तिवारी, रूबी भार्गव, मेधा जोशी, मुदित मित्तल, श्रुति सैनी, विनीत सिंह, मोहित कुमार, शिवांगी सजवाण, आकांक्षा रांगड़, हर्षुल सिंह, श्रेया त्यागी, प्रिया बिष्ट, विकास कुमार, भव्या भट्ट, आकांक्षा शाह, किरनजीत कौर, केशव बत्रा, अनुराधा भंडारी, शिवांगी माहेश्वरी, जूही भट्ट, आकांक्षा शर्मा, संजय नेगी, अंजली मलिक, स्मृति उनियाल, नवीन सिंह, रोहित चंद्र जोशी, राहुल सिंघल, नीनू, आरूषि थपलियाल, तरुण भट्ट, श्रेया संगल, मोहसिन हसन, कुमारी सोनाली, श्रेया अरोड़ा, श्रृंखला पांडेय, प्रतिभा भंडारी, राखी प्रजापति, श्रृष्टि परमार, किरन शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें