फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने किया हमला तो आठ साल की पोती को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गए दादा

Tue, 31 Dec 2019 08:40 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़

सार

  • पिथौरागढ़ के चौक्याल गांव में तेंदुए के हमले में बच्ची घायल
  • हमले में बच्ची की सांस की नली कट गई, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में मूनाकोट विकास खंड के ग्रामसभा गंगासेरी के तोक चौक्याल में तेंदुए के हमले में बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बालिका को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। घटना से ग्रामीणों में काफी रोष है। उन्होंने गांव में पिंजरा लगा कर तेंदुए को पकड़ने की मांग उठाई है। 

विज्ञापन


चौक्याल निवासी राजेश पांडेय की बेटी रिया (8) सोमवार की शाम चार बजे अपने साथियों के साथ घर के पास स्थित सड़क पर खेल रही थी। इसी बीच झाड़ियों में घात लगाए तेंदुए ने रिया पर हमला कर दिया।

तेंदुआ रिया को घसीटते हुए करीब सौ मीटर तक ले गया। अन्य बच्चों के शोर मचाने पर वहां कार्य कर रहे मजदूर और रिया के दादा रमेश पांडेय तेंदुए के पीछे दौड़े। रिया के दादा ने तेंदुए के ऊपर छलांग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टियां मनाने हल्द्वानी से घर आया था परिवार 

इस पर तेंदुआ रिया को छोड़ भाग गया। घायल रिया को उसके दादा रमेश पांडेय, मां किरन, पूर्व प्रधान जीवन कापड़ी कुछ दूर तक जीप में लेकर आए और वहां से उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया।

अस्पताल में मुख्य सर्जन डॉ. एलएस बोरा बताया कि तेंदुए के हमले से बालिका की सांस नली कट गई है। बालिका को बचाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र जोशी भी अस्पताल पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। 

तेंदुए के हमले में घायल रिया के पिता राजेश पांडेय पिथौरागढ़ में सेना में तैनात हैं। उनका परिवार हल्द्वानी में रहता है। सर्दी की छुट्टियों के चलते 23 दिसंबर को रिया के जन्मदिन पर वह परिवार को लेकर गांव पहुंचे थे। अस्पताल में इलाज के दौरान रिया की मां किरन, पिता और दादा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें