फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटेल जयंती: स्टेच्यू ऑफ यूनिटी में होगी भव्य परेड, उत्तराखंड की झांकी भी होगी शामिल, दिखेगी बहुआयामी झलक

Wed, 29 Oct 2025 11:32 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर स्टेच्यू ऑफ यूनिटी में होने वाली परेड में उत्तराखंड की झांकी को शामिल करने का गौरव मिला है।
विज्ञापन
उत्तराखंड की झांकी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर स्टेच्यू ऑफ यूनिटी में 31 अक्तूबर को होने वाली परेड में उत्तराखंड की झांकी में आध्यात्मिक, प्राकृतिक व संस्कृति की झलक दिखेगी। इस बार राज्य ने अष्ट तत्व व एकत्व की थीम पर झांकी तैयार की है।

विज्ञापन


महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने बताया कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर स्टेच्यू ऑफ यूनिटी में होने वाली परेड में उत्तराखंड की झांकी को शामिल करने का गौरव मिला है। गृह मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति ने विचार-विमर्श व परीक्षण के बाद देश के चुनिंदा आठ राज्यों के साथ ही उत्तराखंड की झांकी का अंतिम रूप से चयन किया गया।

Uttarakhand: जिला विकास प्राधिकरण नए सिरे से होंगे सक्रिय, संशोधित नियमावली कैबिनेट में लाने की तैयारी
विज्ञापन


आठ तत्वों की समरसता और एकता की भावना का प्रतीक राज्य की झांकी अष्ट तत्व और एकत्व में उत्तराखंड के दिव्य धार्मिक स्थलों, प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक समृद्धि के साथ ही सतत व समग्र विकास की प्रगति को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन


राज्य की झांकी के नोडल अधिकारी व विभाग के संयुक्त निदेशक केएस चौहान के निर्देशन में झांकी का निर्माण कराया जा रहा है। चौहान ने बताया कि झांकी व कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुति के संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एकता परेड में राज्य के लोक कलाकारों का 14 सदस्यीय दल उत्तराखंड के पारंपरिक लोक नृत्य की प्रस्तुति देगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें