फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bear Attack: खिर्सू में अग्निवीर भर्ती की तैयारी के लिए निकले युवकों पर भालू ने किया हमला, बुरी तरह हुए घायल

Wed, 29 Oct 2025 10:12 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल

सार

दोनों युवक सुबह की एक्सरसाइज और अग्निवीर भर्ती की तैयारी के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान मुख्य मार्ग पर अचानक भालू ने उनपर हमला कर दिया।
विज्ञापन
भालू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खिर्सू में सुबह छह बजे भालू ने दो युवकों पर हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया। घायलों को तत्काल बेस अस्पताल श्रीनगर पहुंचाया गया। घटना से लोगों में भय और आक्रोश है। लोगों ने वन विभाग से जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन


खिर्सू के माथीगांव के आदर्श पुत्र विक्रम सिंह व कठूली के आकाश सिंह पुत्र भागेश सिंह के परिवार वर्तमान में रोजगार और शिक्षा के लिए खिर्सू में रह रहे हैं। दोनों युवक सुबह की एक्सरसाइज और अग्निवीर भर्ती की तैयारी के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान विजेंद्र सिंह के घर के सामने मुख्य मार्ग पर अचानक भालू ने उनपर हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक घायल हो गए।

Leopard Attack: गुलदार ने गौशाला जा रहे किसान को मार डाला, घटनास्थल से 200 मीटर दूर मिला शव
विज्ञापन


आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों को बचाया और तत्काल श्रीनगर बेस अस्पताल पहुंचाया। उनकी स्थिति सामान्य है। इस घटना से क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार वन्यजीवों की गतिविधियां बढ़ रही हैं जिससे स्थानीय लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की कि वह जल्द से जल्द कोई ठोस कदम उठाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। कहा-उपेक्षा किए जाने पर उन्हें आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। पौड़ी रेंज नागदेव के वन दरोगा जगदीश नेगी ने बताया कि प्राथमिक सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी है। मेडिकल के हिसाब से मुआवजा प्रदान किया जाएगा। क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें