फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोते को इंसाफ दिलाने के लिए अनशन पर बैठी दादी की हुई जीत, अधिकारी पहुंचे मिलने

Wed, 24 Jul 2019 04:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

पोल में करंट लगने से दोनों हाथ गवां चुके साहिल की दादी ने आखिर अपने पोते को न्याय दिला ही दिया। वह मंगलवार को साहिल को इंसाफ दिलाने के लिए जिला मुख्यालय पर अनशन पर बैठी थीं। जिसे विभिन्न संगठनों ने समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने यूपीसीएल के खिलाफ आक्रोश जताया। 

विज्ञापन


साहिल की दादी कलावती देवी ने कहा कि यूपीसीएल की लापरवाही से उनके पोते का जीवन बर्बाद हो गया है। उसकी जान बचाने के लिए दोनों हाथ काटने पड़े। चंदा कर उसका ऑपरेशन किया गया। बावजूद इसके यूपीसीएल उल्टा साहिल पर ही दोष मढ़ रहा है। उनके इस अनशन को बजरंग दल और बसपा ने समर्थन दिया।

जिसके बाद बुधवार को यूपीसीएल के एजीएम आरडी पालिवाल कलावती से मिलने धरना स्थल पर गए। उन्ळोंने आश्वासन दिया कि साहिल को मुआवजा दिया जाएगा। जिसके बाद कलावती देवी ने अनशन खत्म कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें