फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत उपचुनाव आज, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विकासनगर ब्लॉक से मतदान पेटियों के साथ मतदानस्थल के लिए रवाना होते कर्मचारी। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
पछवादून के तीन विकासखंडों में ग्राम पंचायत उपचुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से सभी पोलिंग स्टेशनों पर मतदान शुरू हो जाएगा जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। 21 दिसंबर को मतों की गणना की जाएगी।
विज्ञापन

इस उपचुनाव में विकासनगर ब्लॉक में विभिन्न ग्राम सभाओं के छह वार्डों, सहसपुर में पांच वॉर्ड और कालसी में दो ग्राम सभाओं के छह वार्डों के लिए उपचुनाव होना है। बुधवार शाम तक सभी पोलिंग बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं। सहसपुर प्रखंड में जहां गुजराड़ा करनपुर, धूलकोट, अंबीवाला, बडोवाला और ठाकुरपुर परवल में एक-एक वॉर्ड के लिए चुनाव होना है, वहीं विकासनगर ब्लॉक में पृथ्वीपुर, बुलाकीवाला, डाकपत्थर और ढकरानी गांव में एक-एक वॉर्ड के लिए मतदान होगा। कुंजा ग्राम पंचायत में दो वॉर्डों के लिए चुनाव होगा। कालसी में ग्राम पंचायत लेल्टा के पांच और रूपऊ में एक वॉर्ड के लिए मतदान होगा।
उधर, चकराता में सभी रिक्त पदों पर पूर्व में ही निर्विरोध प्रत्याशियों का चयन किया जा चुका है, जिस कारण चकराता ब्लॉक में चुनाव नहीं होंगे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पोलिंग बूथों पर पुलिस की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें