गो सदनों को भूसा स्टोर, गोशाला निर्माण के लिए 60 प्रतिशत अनुदान
बैठक में निर्णय लिया गया कि उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) के माध्यम से गो सदनों को गोबर गैस ऊर्जा उत्पादन संयंत्रों व सोलर लाइट के लिए अनुदान राशि दी जाए। गो सदनों को भूसा स्टोर, गोशाला निर्माण के लिए 60 प्रतिशत अनुदान राशि दी जाए।
पशुपालन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में लावारिस पशुओं के संरक्षण के लिए सरकार जल्द ही पायलट प्रोजेक्ट के रूप में ग्राम गो सेवक योजना शुरू करेगी। जिसमें गांव स्तर पर ग्राम गो सेवकों के माध्यम से संरक्षित पशुओं को भरण पोषण किया जाएगा। 200 से अधिक संरक्षित पशुओं का भरण पोषण करने वाले गो सदनों को दक्षता सुधार गतिविधियों, उपकरण, औजार, सामग्री के लिए 90 प्रतिशत अनुदान देने का निर्णय लिया गया।
ये भी पढ़ें...Amarnath Yatra: सीएम धामी ने फोन पर की रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से बात, उत्तराखंड के श्रद्धालुओं की मदद का किया अनुरोध
संरक्षित पशुओं के कल्याण गतिविधियों के संचालन के लिए उत्तराखंड गोवंश संरक्षण निधि को तीन करोड़ किया जाएगा। बैठक में उत्तराखंड गो सेवा आयोग के अध्यक्ष पं. राजेंद्र अण्थवाल, सचिव डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, अपर निदेशक डॉ. अशोक कुमार, संयुक्त निदेशक एवं प्रभारी अधिकारी पशु कल्याण बोर्ड डॉ. आशुतोष जोशी, डॉ. दिनेश सेमवाल, डॉ. उर्वशी आदि मौजूद थे।