फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस फटेखां हाकिम के 'कमाने' का तरीका अजब है

Fri, 18 Oct 2013 12:41 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल मंडल के एक महत्वपूर्ण जिले में तैनात पुलिस महकमे के बड़े हाकिम फटेखां होते हुए भी लाखों रुपए साजोसामान से लैस हैं।
विज्ञापन


इन्हें देखकर कोई भी हैरत में पड़ जाए। इनका सारा ध्यान इस बात पर रहता है कि उनकी अमानत में ख्यानत ना हो। दिल्ली से लगी जैक के बाद इन्हें इस महत्वपूर्ण जिले में पोस्टिंग मिली।

मास्टर प्लान भी था तैयार
तैनाती पाने से पहले ही उन्होंने अपनी कमाई का मास्टर प्लान भी तैयार कर रखा था। इसकी शुरूआत भी धमाकेदार हुई। पिछले दिनों अपने कारनामों को लेकर चर्चा में रहे इस हाकिम के पास एक अमीर आदमी अपना काम कराने पहुंचा।
विज्ञापन


काम कराने वाले के हाथ में महंगा मोबाईल फोन था। हाकिम ने देखा और कहा भई क्या बात है बड़े महंगे मोबाईल यूज करते हो। आदमी तपाक से बोला अरे सर काम कर दीजिए, इससे भी महंगा मोबाईल आपके हाथ में दिखेगा।

हाकिम गदगद हो गएशानदार इत्तेफ़ाक के साथ उस व्यक्ति का काम हो गया और वह वायदे के मुताबिक साठ-सत्तर हजार रुपए की कीमत के आस पास का मोबाईल लेकर इस लालची हाकिम के पास पहुंचा। जैसे ही मोबाईल देखा तो हाकिम गदगद हो गए।

लाख रुपए की घड़ी पर पड़ी नजर
मोबाईल लेते समय हाकिम की नजर उस अमीर आदमी की कलाई पर पर बंधी लाख रुपए की घड़ी पर पड़ गई। बस फिर क्या था अरे भाई आपके भी कमाल के शौक हैं इतनी महंगी घड़ी कहां से खरीदी। यार देखों मेरे पास तो हजार रुपए की घड़ी ही है।
विज्ञापन


और हाकिम की ललचाई नजर घड़ी से तब तक नहीं हटी जब तक उस व्यक्ति ने अपनी कलाई से उतारकर भेंट नहीं कर दी। अब हर रोज हाकिम को ऐसे ही अमीर लोगों के आने की आहट सुनाई देती रहती है।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें