फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जमीन के नाम पर 33 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
- कोर्ट के आदेश पर क्लेमेंटटाउन पुलिस ने चार के खिलाफ दर्ज किया केस
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। जमीन का फर्जी अनुबंध पत्र बनाकर चार लोगों ने एक व्यक्ति से 33 लाख रुपये हड़प लिए। कोर्ट के आदेश पर क्लेमेंटटाउन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक इंद्रेश कुमार निवासी टर्नर रोड की साजिद निवासी मित्तल कॉलोनी माजरा से जान-पहचान थी। इंद्रेश के अनुसार साजिद ने उन्हें बताया कि उनकी पहचान के कुद लोग अपनी जमीन काफी कम मूल्य पर बेच रहे हैं। इसके बाद साजिद ने उन्हें जगदीश सिंह, विकास सिंह रावत व विशाल शर्मा से मिलाया। कहा कि मोहब्बेवाला में उन तीनों की जमीन हैं। चारों ने उन्हें जमीनों की कंप्यूटराइज्ड खतौनी दिखाई। उन्हें जमीन पसंद आ गई। इसका सौदा 1 करोड़ 30 लाख रुपये में तय हो गया।
विज्ञापन

बयाने के तौर पर पीड़ित ने चारों को करीब 22 लाख रुपये दे दिए। चारों ने छह माह के अंदर जमीन पीड़ित के नाम करने को कहा। इसके बाद चारों ने बहाने बनाने शुरू कर दिए। कहा कि कोरोनाकाल के बाद रजिस्ट्री करा देंगे। इसी बीच उन्होंने पीड़ित से 11 लाख रुपये और ले लिए। बाद में पता चला कि जिस जमीन का अनुबंध चारों ने किया है, वह उनके नाम है ही नहीं।
विज्ञापन

पीडित के मुताबिक जब पैसे वापस मांगे तो आरोपी धमकी दे रहे हैं। क्लेमेंटटाउन थाना प्रभारी शिशुपाल राणा ने बताया कि साजिद, जगदीश सिंह, विकास सिंह रावत और विशाल शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें