फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: रोडवेज की सभी बसों में लगेंगे जीपीएस व कैमरे, एक ही कंट्रोल रूम से किया जा सकेगा ट्रैक

Tue, 25 Feb 2025 01:21 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

 एमडी रीना जोशी ने बताया कि जीपीएस को एक ही कंट्रोल रूम से ट्रैक किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार, सीसीटीवी कैमरे को भी कंट्रोल रूम से देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
Roadways Bus - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड रोडवेज की बसों की निगरानी अब परिवहन निगम प्रबंधन जीपीएस व ऑनलाइन कैमरों से करेगा। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। जल्द ही सभी बसों में जीपीएस डिवाइस व ऑनलाइन कैमरे लगाए जाएंगे। रोडवेज बसों के संचालन, माइलेज, सवारियों की शिकायतों के मद्देनजर परिवहन निगम प्रबंधन नए बदलाव लागू करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन


निगम की एमडी रीना जोशी ने इसके लिए अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सबसे पहले उन कंपनियों को बुलाया जाएगा जो बसों में जीपीएस और ऑनलाइन सीसीटीवी की सुविधा उपलब्ध करा सकें। जीपीएस लगाने से एक फायदा ये भी होगा कि रोडवेज की बसें निर्धारित से अलग मार्गों से नहीं चलेंगी।

जीपीएस को एक ही कंट्रोल रूम से किया जा सकेगा ट्रैक
इससे उनका माइलेज भी दुरुस्त होगा। अमर उजाला से बातचीत में रीना जोशी ने बताया कि जीपीएस को एक ही कंट्रोल रूम से ट्रैक किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार, सीसीटीवी कैमरे को भी कंट्रोल रूम से देखा जा सकेगा। इससे बस में सवारियों की शिकायतें आने का सिलसिला कम हो जाएगा। ड्राइवर, कंडक्टर भी और अधिक अनुशासन के साथ अपनी ड्यूटी को अंजाम दे सकेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: खानपान और सैर सपाटे में कम खर्चीले हैं उत्तराखंड के लोग, आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में हुआ खुलासा
विज्ञापन


अभी कुछ बसों में कैमरे तो लगे हैं लेकिन उनकी लाइव फुटेज देखने की व्यवस्था नहीं है। किसी बस में सवारियों या चालक-परिचालक के साथ अभद्रता के मामले की जांच के दौरान फुटेज उस बस में रखी हार्ड डिस्क से ली जाती है। लेकिन लाइव फुटेज की व्यवस्था होने के बाद निगरानी आसान और रियल टाइम होगी। एमडी रीना जोशी ने बताया कि अभी इस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। पहले कंपनियों से आरएफपी लिए जाएंगे। इसके बाद ही आगे कदम बढ़ाए जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें