फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की खबर का असर, वार्डन के छात्रा से अभद्रता पर राज्यपाल ने दिए जांच के आदेश

Fri, 15 Nov 2019 10:01 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • पंत नगर विवि के हॉस्टल के वार्डन पर छात्राओं ने लगाए हैं आरोप
  • राज्यपाल ने कुलपति को फोन कर जांच और कार्रवाई करने को कहा
विज्ञापन
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने जीबी पंत कृषि विवि में वार्डन द्वारा हॉस्टल की छात्रा को घर पर खाना बनाने के लिए बुलाने के प्रकरण में कुलपति को जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


राज्यपाल ने ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए कुलपति को फोन पर मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई करने और राजभवन को रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।

हॉस्टल वार्डन की करतूत : 'पत्नी घर पर नहीं है, खाना कौन बनाएगा, तुम आ जाओ'
विज्ञापन


पंतनगर कृषि विवि में एक माह पहले कुछ छात्राओं ने कुलपति से मुलाकात कर हॉस्टल के वार्डन पर गंभीर आरोप लगाए थे। एक छात्रा का आरोप था कि वार्डन ने देर रात उसे फोन कर कहा कि ‘पत्नी घर पर नहीं है, खाना कौन बनाएगा, तुम आ जाओ’।

अन्य छात्राओं ने भी कई तरह की शिकायतें की। इस मामले में शिकायत के बावजूद विवि प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। यह प्रकरण बृहस्पतिवार को ‘अमर उजाला’ में प्रकाशित होने के बाद राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के संज्ञान में आया।

पंतनगर विवि में रैगिंग के नाम पर जूनियर छात्रों के कपड़े उतरवाकर कराई परेड, मामला दबाने का आरोप
विज्ञापन


राज्यपाल ने मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए कुलपति को निर्देश दिए कि पूरे प्रकरण की जांच कर राजभवन को रिपोर्ट सौंपी जाए। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी मिलने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कुलपति से सभी गर्ल्स हॉस्टलों में प्रबंधन को लेकर एक रिपोर्ट भी तलब की है। राज्यपाल ने विवि की छात्राओं को हर प्रकार से सुरक्षित माहौल देने के निर्देश दिए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें