मंगलवार को राज्यपाल डॉ. के.के पॉल दून महिला चिकित्सालय में बच्चों को नई इनेक्टिव पोलियो वायरस वैक्सीन पिलाकर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।
जिलाधिकारी रविनाथ रमन ने 16 से 21 अप्रैल तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी पर सोमवार को जिला टास्क फोर्स के अधिकारियों की बैठक ली।
सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने अभियान की सफलता को इसकी ठोस मानीटरिंग करने के निर्देश दिए जिससे कोई भी बच्चा पोलियो ड्राप पीने से वंचित न रहे।
उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी को ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि 25 अप्रैल को नेशनल स्विच डे मनाया जाएगा।
बैठक में सीडीओ आलोक कुमार पांडेय, सीएमओ डॉ. एसपी अग्रवाल, विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारी डॉ. अर्जित कुमार, चिकित्सा अधिकारी डॉ. उत्तम सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी एसके सिंह आदि उपस्थित थे।