फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyotish Mahakumbh: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने ज्योतिष महाकुंभ का किया शुभारंभ, ये प्रमुख ज्योतिषी होंगे शामिल

Sat, 28 Dec 2024 09:32 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने ज्योतिष महाकुंभ का शुभारंभ किया। देश के ख्यातिलब्ध ज्योतिषियों का दो दिवसीय ज्योतिष महाकुंभ आज से देहरादून में शुरू हो गया है। अमर उजाला और ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय की ओर से ज्योतिष महाकुंभ का यह सातवां सीजन है।

विज्ञापन
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के ख्यातिलब्ध ज्योतिषियों का दो दिवसीय ज्योतिष महाकुंभ आज से देहरादून में शुरू हो गया है। पहले दिन कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड के राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह (सेनि.) ने किया। अमर उजाला और ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय की ओर से ज्योतिष महाकुंभ का यह सातवां सीजन है।

विज्ञापन

 

बता दें कि, महाकुंभ में देश के ख्यातिलब्ध ज्योतिषी निशुल्क परामर्श के लिए उपलब्ध होंगे। अगर आपके पास कुंडली नहीं है, तो भी मौके पर ही कुंडली बनाने की सुविधा मिलेगी। सातवें ज्योतिष महाकुंभ का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में होगा। शनिवार को सुबह नौ बजे महाकुंभ की शुरुआत के साथ ही लोगों के लिए निशुल्क परामर्श की सुविधा शुरू हो जाएगी। इस दौरान ज्योतिषाचार्य हस्तरेखा, नक्षत्र विद्या, राशिफल, कुंडली मिलान, वास्तु शास्त्र, अंक ज्योतिष, न्यूमेरोलॉजी, टैरो कार्ड और हैंडराइटिंग के विशेषज्ञ परामर्श के लिए मौजूद रहेंगे। 

ये प्रमुख ज्योतिषी होंगे शामिल
कार्यक्रम में पंडित केए दुबे पद्मेश, डॉ. अजय भांबी, डॉ. वाई राखी, पंडित पुरुषोत्तम गौड़, डॉ. संजीव श्रीवास्तव, हस्तरेखा विशेषज्ञ पंडित लेखराज शर्मा, वास्तुविद् पंडित सतीश शर्मा, डॉ. लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, डॉ. एचएस रावत, विभा शर्मा, शीतल शर्मा, समेत अन्य नामी ज्योतिषी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें