फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्नकूट महोत्सव में पहुंचीं राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, स्वामी सत्यमित्रानंद से लिया आशीर्वाद

Fri, 09 Nov 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य
विज्ञापन

राज्यपाल बेबीरानी मौर्या ने भारत माता मंदिर में आयोजित अन्नकूट महोत्सव में सपरिवार प्रतिभाग कर जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि, भारत माता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि औरा श्रीमहंत ललितानंद गिरि से आशीर्वाद निया। इससे पूर्व कनखल स्थित हरिहर आश्रम पहुंच आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के सानिध्य में भगवान शिव की पूजा अर्चना की।  

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्या निजी कार्यक्रम के तहत हरिद्वार पहुंची। उन्होंने कनखल स्थित हरिहर आश्रम में पहुंचकर जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज से मुलाकात की और आश्रम में पारद शिवलिंग का रुद्राभिषेक करते हुए पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने राज्य की सुख समृद्घि की कामना की। इसके बाद राज्यपाल सप्तऋषि स्थित भारत माता मंदिर में पहुंची।

उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के द्वारा गोवर्धन को उठाने की महिमा का मंडन किया। उन्होंने भारत माता मंदिर को देश की एकता अखंडता का प्रतीक बताया। अपने आर्शीवचन में स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज ने कहा कि अन्नकूट महोत्सव भगवान के प्रति समर्पण का पर्व है और 56 प्रकार के भोग इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वाणी की मधुरता अनिवार्य है। समाज में फैली कटुता, सदभावना और मधुर वाणी से ही दूर की जा सकती है।
विज्ञापन


आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि अन्नकूट महोत्सव प्रकृति की पूजा का पर्व है जो भारतीय संस्कृति का हर प्राणी में ईश्वर का अंश का दर्शन करने का सिद्धांत प्रतिपादित करता है। भारत माता मंदिर पहुंचने पर राज्यपाल का स्वागत मुख्य प्रबंध न्यासी आईडी शर्मा शास्त्री, स्वामी कैलाशानंद, उदयनारायण पांडे, हरिहर जोशी, आईडी त्रिवेदी, बजरंग द्विवेदी, बिजेंद्र वाजपेयी, परशुराम, नवीन शर्मा आदि ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें