यहां से डिग्री लेने वाले कुछ विद्यार्थियों को 28 लाख रुपये प्रतिवर्ष पैकेज पर प्लेसमेंट मिला है। आईआईएम का औसत प्लेसमेंट पैकेज 12.24 लाख रुपये है, जबकि टॉप 10 डिग्रीधारकों को औसतन 24 लाख रुपये सालाना का पैकेज मिला है।
आईआईएम के डायरेक्टर प्रो. केएन बधानी ने संस्थान के शोधपत्रों, प्रोजेक्ट आदि के बारे में जानकारी देते हुए नए प्रबंधकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डीन प्रो. बहारूल इस्लाम, बोर्ड ऑफ गवर्नर के सदस्य अरविंद महाजन, संजय कुमार सिन्हा, संदीप सिंह, जीएस तोमर के अलावा संयुक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
पीजीपी में इन डिग्रीधारियों को मिले पदक
1- हर्षवर्धन झा, झारखंड - स्वर्ण
2- काशी वेंकेटेश, हैदराबाद - रजत
3- सोहन सेन गुप्ता एवं खुर्शीद आलम, कोलकाता - कांस्य
4- मयूर चौधरी, मध्य प्रदेश, आल राउंडर परफोरमेंस पदक
ईपीजीपी में इन डिप्लोमा धारकों को मिला पदक
1- विवेक भारद्वाज, देहरादून - स्वर्ण
2- प्रदीप चोपड़ा देहरादून - रजत