फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वेष की भावना से काम कर रही प्रदेश सरकार: भट्ट

Sun, 31 Jul 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
ajay bhatt - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि राज्य सरकार द्वेष की भावना से काम कर रही है। आरोप लगाया कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले पूर्व विधायकों के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जा रहै हैं। हरक सिंह रावत के खिलाफ रेप का
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज होने के सवाल पर भट्ट ने कहा कि अभी मेरे पास इसकी पूरी जानकारी नहीं है। मुकदमा दिल्ली में हुआ है। अगर मुकदमा दर्ज हो गया है तो कानून अपना काम करेगा। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि जब से कांग्रेस के नौ पूर्व विधायक भाजपा में आए हैं, राज्य सरकार इनके खिलाफ द्वेष की भावना से मुकदमे दर्ज करा रही है।

कानून करेगा अपना काम
इससे पहले भी कई पुराने मामलों में मुकदमा दर्ज कराया गया। अभी रेखा आर्य के पति के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया है। अगर किसी ने कोई गलती की है तो उसमें कानून अपना काम करेगा।
विज्ञापन


द्वेष की भावना से काम करना स्वस्थ परंपरा नहीं है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल का भी कहना है कि पार्टी में जो पूर्व विधायक आए हैं उनके खिलाफ षड़यंत्र के तहत मुकदमा लिखा जा रहा है। पार्टी इन मुकदमों का विरोध करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें