अखरोट उत्पादन के लिए अनुकूल हैं परिस्थितियां
उत्तराखंड अखरोट उत्पादन में देश में जम्मू-कश्मीर के बाद दूसरे नंबर पर आता है। यहां अखरोट उत्पादन के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं। बावजूद बीते कुछ सालों में राज्य में इसका उत्पादन घटा है। राज्य में प्रति वर्ष करीब 18 से 20 हजार मीट्रिक टन अखरोट का उत्पादन होता है। नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, देहरादून, पौड़ी टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इसके उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। यही वजह है कि सरकार अब अखरोट उत्पादन को विशन मोड में शुरू करने जा रही है।
ये भी पढ़ें...Chamoli: 60 किमी ट्रैकिंग कर रूपकुंड पहुंचे ये डीएम, इसी जगह मिले थे 10 फीट लंबे नरकंकाल...जाना लोगों का हाल
राज्य की आय में वानिकी क्षेत्र की हिस्सेदारी का प्रतिशत बढ़ाने के लिए कई कार्ययोजनाओं पर काम किया जा रहा है। मिशन वेलनट और नॉन टिबंर फॉरेस्ट प्रोडेक्ट को बढ़ावा देना इसी रणनीति का हिस्सा है। इसमें जड़ी-बूटियों के उत्पादन को भी शामिल करने की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है। - सुबोध उनियाल, वन मंत्री