फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक अवकाश पर रहे हजारों कर्मचारियों को राहत, सरकार नहीं काटेगी वेतन

Sun, 10 Mar 2019 10:49 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रदेश सरकार 31 जनवरी को सामूहिक अवकाश पर रहे कर्मचारियों का वेतन नहीं काटेगी। इस फैसले से उन हजारों कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है, जिनका सामूहिक अवकाश की वजह से एक दिन का वेतन रोक दिया गया था। इस मामले में कर्मचारी ‘सर्विस ब्रेक’ होने को लेकर आशंकित थे ।

विज्ञापन


शनिवार को सरकार ने अवकाश लेकर आंदोलन में शामिल रहे कर्मचारियों का वेतन न काटे जाने का फैसला लिया। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की अनुपस्थिति उपार्जित अवकाश में समायोजित कर ली जाएगी। उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के संयोजक ठा.प्रहलाद सिंह ने सरकार का आभार जताया है। 

विज्ञापन

इससे पहले शुक्रवार को समन्वय समिति का एक प्रतिनिधिमंडल रुके हुए वेतन को जारी करने की मांग को लेकर अपर मुख्य सचिव (कार्मिक) राधा रतूड़ी से मिला था। संघ ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी रोके गए वेतन को जारी करने का अनुरोध किया था।

कर्मचारियों का सामूहिक अवकाश का वेतन न काटे जाने का फैसला हो गया है। यह अवकाश अब उपार्जित अवकाश में समायोजित कर दिया जाएगा।
- प्रकाश पंत, वित्त मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें