27 राजकीय महाविद्यालय करा चुके नैक मूल्यांकन, ए ग्रेड एक को भी नहीं
प्रदेश के 27 राजकीय महाविद्यालय नैक मूल्यांकन करा चुके हैं, लेकिन ए या ए प्लस ग्रेड एक भी महाविद्यालय को नहीं मिला। नैक मूल्यांकन करा चुके महाविद्यालयों में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला, महाविद्यालय चौबट्टाखाल, टनकपुर, लोहाघाट, रानीखेत, द्वाराहाट, अगस्त्यमुनि, हल्द्वानी, रामनगर, पिथौरागढ़, काशीपुर, उत्तरकाशी, बेरीनाग, महिला महाविद्यालय हल्द्वानी, नरेंद्रनगर, कोटद्वार भाबर, रायपुर, चकराता, तलवाड़ी, कोटद्वार, पुरोला, त्यूनी, चंद्रबदनी, हल्दूचौड़, बड़कोट व राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग शामिल हैं।
ये भी पढ़ें...Chandra Grahan 2023: साल का आखिरी चंद्रग्रहण...देहरादून में ऐसे बदलता दिखाई दिया चांद का आकार, तस्वीरें
शिक्षा मंत्री ने ये दिए थे निर्देश
शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने पिछले साल हुई विभाग की बैठक में सभी महाविद्यालयों के अनिवार्य रूप से नैक मूल्यांकन के निर्देश दिए थे। मंत्री का कहना था कि मार्च 2023 तक ऐसा न करने वाले अशासकीय महाविद्यालयों की मान्यता समाप्त की जाएगी। जबकि राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी, लेकिन मंत्री के निर्देश के बाद भी इस तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई।