फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RTE: स्कूलों में प्रवेश लेने के लिए सरकार ने छात्रों को दिया एक अवसर, पढ़ें कब तक चलेगी प्रक्रिया

Sat, 06 Aug 2022 05:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिए 21 अप्रैल को बच्चों के प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू की गई थी जो कि 20 जुलाई को पूरी हो गई थी। शिक्षा विभाग का अनुमान है कि अभी भी शिक्षा का अधिकार के अंतर्गत आने वाले काफी संख्या में छात्र प्रवेश से वंचित रह गए हैं। इसी के मद्देनजर प्रवेश की प्रक्रिया को 5 अगस्त से दोबारा से शुरू करा दिया गया है
विज्ञापन
शिक्षा का अधिकार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा का अधिकार के तहत मुफ्त शिक्षा प्रदान करने के लिए विद्यालयों में प्रवेश लेने के लिए सरकार ने छात्र-छात्राओं को एक अवसर और दिया है। सरकार ने यह अवसर स्कूूलों में निर्धारित कोटे से कम प्रवेश होने के कारण प्रदान किया है। शुक्रवार को दोबारा से शुरू हो रही प्रवेश की यह प्रक्रिया 25 अगस्त तक चलेगी।

विज्ञापन


शिक्षा का अधिकार के तहत सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में आर्थिक व सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा आठ तक मुफ्त शिक्षा प्रदान करने की व्यवस्था की गई है। इसी अधिकार के तहत शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिए 21 अप्रैल को बच्चों के प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू की गई थी जो कि 20 जुलाई को पूरी हो गई थी।

प्रक्रिया के समाप्त होने के बाद शिक्षा विभाग को प्राप्त हुए आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश के कुल 13 जनपदों में 24 हजार 43 छात्र-छात्राओं ने शिक्षा का अधिकार के तहत प्रवेश के लिए प्रक्रिया को पूरा किया है, जिनमें कुल 12472 बालक व 11571 बालिका शामिल हैं।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग का अनुमान है कि अभी भी शिक्षा का अधिकार के अंतर्गत आने वाले काफी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित रह गए हैं। इसी के मद्देनजर आरटीई के तहत होने वाले प्रवेश की प्रक्रिया को 5 अगस्त से दोबारा से शुरू करा दिया गया है, जिससे प्रदेश के कई हजार वंचित वर्ग के छात्र-छात्राओं को मुफ्त शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें...High Court Decision: पेड़ों का कटान और ट्रांसप्लांटेशन का काम रोका, पर्यावरणविदों और सामाजिक संगठनों में खुशी
विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी मुकुल कुमार सती के मुताबिक शिक्षा का अधिकार के तहत प्रवेश से वंचित बच्चों के एडमिशन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं को एक अवसर और दिया गया है।

जनपद में 8688 बच्चों का हुआ है पंजीकरण

देहरादून जनपद में शिक्षा का अधिकार के तहत 2022-23 सत्र में 8688 छात्र-छात्राओं को पंजीकरण हुआ है, जिसमें 4457 बालक एवं 4231 बालिका हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें