उत्तराखंड में चमोली की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया और आईएएस नितिन भदौरिया ने अपने दो साल के बेटे अभ्युदय भदौरिया का दाखिला प्ले स्कूल के बजाय आंगनबाड़ी केंद्र में कराकर अनोखी पहल की थी। बच्चे को अब नियमित रूप से केंद्र में भेजा जा रहा है।
इसको लेकर उन्होंने कहा कि लोगों को केंद्र सरकार की इस कल्याणकारी योजना के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहिए। शायद हमारी इस पहल से लोग इसके लिए प्रेरित हो सकें। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजना है। इसका सभी को फायदा लेना चाहिए।