फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन्य जीवों के हमले रोकने में सरकार गंभीर नहीं : कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
-जल्द समस्या का समाधान न होने पर दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पर्वतीय जिलों में वन्य जीवों के हमले रोकने में सरकार गंभीर नहीं है। शीघ्र ही प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री व वन मंत्री से मिलेगा। इसके बावजूद समस्या का समाधान न होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा, पहाड़ों में गुलदार, भालू के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। इससे लोगों में भय का माहौल है। भाजपा सरकार ने मामले में कोई ठोस नीति नहीं बनाई है। बीते माह गढ़वाल व कुमाऊं मंडलों में सितंबर से लेकर फरवरी तक जंगली जानवरों के हमले में कई लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धस्माना ने बताया कि बीते दिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल पोखड़ा विकासखंड के गांव भटकोट गडरी पहुंचे, जहां एक चार वर्षीय बालिका की गुलदार के हमले में मौत हो गई थी। धस्माना ने कहा कि शीघ्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री व वन मंत्री से मुलाकात करेगा। इसके बाद भी तत्काल समाधान न होने पर कांग्रेस राज्य व्यापी आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें