सिंथेटिक ट्रैक को करना है ठीक, सड़कें भी ठीक नहीं
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में सिंथेटिक ट्रैक को अभी ठीक किया जाना है। तकनीकी कमेटी की ओर से इसमें राष्ट्रीय खेलों को लेकर कुछ आपत्ति जताई गई है। इसे पूरा उखाड़ा जा सकता है। जिसे नए सिरे से बनने में काफी समय लग सकता है। वहीं, राज्य में जिन स्थानों पर राष्ट्रीय खेल प्रस्तावित हैं, उन स्थानों पर सड़कों की स्थिति भी ठीक नहीं है।
राष्ट्रीय खेलों की तैयारी चल रही है। इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर 98 फीसदी काम हो चुका है। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में सिंथेटिक ट्रैक को लेकर तकनीकी समिति की ओर से कुछ आपत्ति जताई गई है। इसके लिए संबंधित कंपनी को इसे ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। -अमित सिन्हा, विशेष प्रमुख सचिव खेल
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: नगर पालिकाओं में ओबीसी के पद बढ़े, पंचायतों में घटे...निकाय चुनावों से पहले पदों में हुआ बदलाव
राज्य ओलंपिक में हर एसोसिएशन ने खिलाड़ियों का चयन किया है। इसके बाद प्रशिक्षण शिविर के लिए ट्रायल होने हैं। प्रशिक्षण शिविर से राष्ट्रीय खेलों के लिए खिलाड़ी चयनित किए जाएंगे। खास बात यह है कि हम सभी खेलों में अपने खिलाड़ियों को मैदान में उतार सकते हैं। -डीके सिंह, महासचिव, उत्तराखंड ओलंपिक संघ