फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सरकार तेजी से कर रही विकास कार्य - कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Sat, 10 Jul 2021 10:49 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पीडब्ल्यूडी की 349 लाख की लागत से स्वीकृत मालदेवता शेरकी सिल्ला मोटर मार्ग के शुरूआती 16 किमी के क्षतिग्रस्त हिस्से का पुनर्निर्माण व सुधारीकरण कार्य का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को 442 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र के हजारों लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


उन्होंने राज्य योजना के तहत पीडब्ल्यूडी की 349 लाख की लागत से स्वीकृत मालदेवता शेरकी सिल्ला मोटर मार्ग के शुरूआती 16 किमी के क्षतिग्रस्त हिस्से का पुनर्निर्माण व सुधारीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इसके अलावा जल जीवन मिशन के तहत 38.10 लाख की घंतु का सेरा और 37.19 लाख की सरखेत भैंसवाड़गांव पेयजल योजना का शिलान्यास किया।

उन्होंने एमडीडीए की ओर से स्वीकृत की गई मालदवेता की पीपीसीएल कार्यालय से सरखेत गांव तक सड़क निर्माण का भी शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तेजी से विकास कार्य कर रही है। लोगों की जरूरत वाली परियोजनाओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास और विस्तार के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। इस दौरान वीर सिंह, अनुज कौशल, घनश्याम नेगी, राजपाल मेलवाल, संजय राणा, नीलम कोटवाल, जयकृष्ण ममगाई, रोशन लाल, विजय नौटियाल, नरेंद्र मेलवान, रामचंद्र नौटियाल, संजय राणा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें