फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
- कालसी तहसील के ग्राम देऊ में आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
साहिया। न्याय पंचायत भंजरा के ग्राम देऊ में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी ने अंजु बडोला ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
ग्राम देऊ में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याओं को उपस्थित अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकतर ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य विभाग, एएनएम की कमी आदि समस्याओं की शिकायत की। जिसपर नोडल अधिकारी व बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजु बडोला ने मौके पर मौजूद विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों को विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में बाल विकास विभाग की क्षेत्रीय सुपरवाइजर बिंदु मौर्या, ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद सिंह, शिक्षा विभाग से मोहम्मद काशिफ, पशुपालन विभाग से योगेश सेमवाल, उद्यान विभाग से बबली नेगी, लोनिवि से प्रियंका सिंह, स्वास्थ्य विभाग से रीना के अलावा कुंदन सिंह, कांता, रीता, रीना, रविता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें