फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- सरकार पर लगाया आम जनता के शोषण का आरोप
विज्ञापन

- अधिशासी अभियंता कार्यालय पर किया प्रदर्शन

फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। क्षेत्र में प्रस्तावित स्मार्ट मीटर लगाने की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उद्योगपतियों के साथ मिलकर आम जनता का शोषण कर रही है। उन्हाेंने सरकार से स्मार्ट मीटर के लिए कराए जा रहे सर्वे पर रोक लगाए जाने की मांग भी की।
विकासनगर शहर व आसपास के क्षेत्रों इन दिनों चल रहे स्मार्ट मीटर सर्वे की कार्रवाई से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा निगम के विरुद्ध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने 28 फिटा रोड स्थित निगम के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए सर्वे की कार्रवाई पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार एक के बाद एक सरकारी संपत्तियों को बेचने का काम कर रही है। इसी क्रम में लोगों के घरों में प्रीपेड मीटर लगाए जाने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा क्षेत्र की जनता इस कार्रवाई को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने सरकार से भी सर्वे की कार्रवाई पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों ने अपनी मांग से संबंधित एक ज्ञापन भी अधिशासी अभियंता को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में पीसीसी सचिव विकास शर्मा, कांग्रेस शहर अध्यक्ष कितेश जायसवाल, पूर्व शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, कुसुम कौशल, शशि चौहान, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, रेशमा अंसारी, रेखा रमोला, अनस मुनीर, बलजीत सिंह, अनुपम कपिल, सदाकत अली जैदी, जमशेद अहमद, संजीव चौहान, राजीव शर्मा, दिनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें