फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: नैनीताल हाईकोर्ट ने तीन जजों को किया जबरन रिटायर, जानें क्या है इस बड़े एक्शन के पीछे वजह

Fri, 22 Sep 2023 04:00 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

हाईकोर्ट की वेबसाइट में नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसके अनुसार राजेंद्र जोशी श्रम न्यायालय हरिद्वार के पीठासीन अधिकारी, शमशेर अली श्रम न्यायालय काशीपुर के पीठासीन अधिकारी और शेष चंद्र देहरादून के चतुर्थ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश को रिटायर कर दिया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड नैनीताल हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड हायर जुडिशल सर्विस के तीन जजों को सरकार ने जबरन रिटायर कर दिया। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। हाईकोर्ट ने कामकाज में लेटलतीफी समेत अपने पद का गलत इस्तेमाल करने जैसी वजहों के चलते बड़ा एक्शन लिया है।

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपिन सांघी की सिफारिश पर राज्यपाल ने तीन वरिष्ठ जजों को रिटायर करने का आदेश जारी कर दिया है। हाईकोर्ट की वेबसाइट में नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसके अनुसार राजेंद्र जोशी श्रम न्यायालय हरिद्वार के पीठासीन अधिकारी, शमशेर अली श्रम न्यायालय काशीपुर के पीठासीन अधिकारी और शेष चंद्र देहरादून के चतुर्थ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश को रिटायर कर दिया है।

ये भी पढ़ें...हरिद्वार: प्रियंका गांधी के राजनीतिक सलाहकार आचार्य कृष्णम का बड़ा बयान-जो सनातन के खिलाफ, वो भारत के भी खिलाफ

नैनीताल हाईकोर्ट अभी तक अनियमितता व भ्रष्टाचार की शिकायत पर लगभग 12 से अधिक न्यायिक अधिकारियों पर कार्रवाई कर चुका है। अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और अपने पद का दुरूपयोग करने जैसे गंभीर आरोप रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें