कार्मिकों को नए वेतनमान का लाभ एक जनवरी 2017 से दिया गया। सरकार ने तब यह निर्णय लिया कि एक जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2016 तक के अवशेष वेतन को दो किस्तों में दिया जाएगा।
एरियर की पहली किस्त वर्ष 2017-18 के दौरान जारी की गई। एक जुलाई 2016 से 31 दिसंबर 2016 तक की अवधि के अवशेष एरियर का भुगतान एक फरवरी 2019 से देने का निर्णय लिया गया है।