वहीं, शासन ने उत्तराखंड रोडवेज के चालकों-परिचालकों का रात्रि विश्राम भत्ता बढ़ाने का आदेश बुधवार को जारी कर दिया है। इसके तहत करीब चार हजार चालकों-परिचालकों लाभ मिलेगा।
बढ़ी दरें एक अक्तूबर से लागू होंगी। महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने बताया कि अभी तक मैदान और पर्वतीय स्थान के लिए 60 रुपये प्रति रात्रि के हिसाब से भुगतान किया जाता है। नए आदेश के बाद मैदानी क्षेत्र के चालकों-परिचालकों को 75 और पहाड़ी क्षेत्र में 112.50 रुपये प्रति रात्रि के हिसाब भुगतान मिलेगा।
प्रदेश में रोडवेज की करीब 1300 बसें चलती हैं और करीब चार हजार चालक-परिचालक कार्यरत हैं। बता दें, बीते दिनों उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री अशोक चौधरी ने रोडवेज महाप्रबंधक संचालन से रात्रि विश्राम भत्ता बढ़ाने की मांग की थी।