समानता मंच एवं जनरल ओबीसी इंप्लाइज फेडरेशन की अखिल भारतीय समानता मंच के कार्यालय में आयोजित बैठक में एक अधिवक्ता की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए सरकार से उन्हें हटाए जाने की मांग की गई।
फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष दीपक जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा गया कि प्रमोशन में आरक्षण के मसले पर उच्च न्यायालय में सरकार का पक्ष नहीं रखा गया। वहीं एक अन्य मामले में भी सरकार के पक्ष के खिलाफ पैरवी कर ओबीसी वर्ग के हितों की अनदेखी की गई है।
बैठक में मंच के राष्ट्रीय महासचिव वीपी नौटियाल, श्याम लाल बिंजोला, जगदीश प्रसाद, नवीन नैथानी, वीरेंद्र गुसांई, सीएल असवाल, एलपी रतूड़ी आदि मौजूद रहे।