हे भगवान, इसे विडंबना ही कहेंगे की प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के बेड फिल्म की शूटिंग के लिए ले गए और मरीज जमीन पर इलाज कराने को मजबूर हैं। दरअस, ‘रागदेश’ फिल्म की शूटिंग के लिए दून अस्पताल से लिए गए 15 बेड लिए गए थे। लेकिन वे अभी तक नहीं लौटाए गए हैं।
जबकि अस्पताल में मरीज बेड की कमी से जूझ रहे हैं। इसके चलते अब अस्पताल प्रशासन ने फिल्म निर्माता तिग्माशुं धूलिया को पत्र लिखकर बेड वापस मांगे हैं। बता दें कि, पिछले साल अक्तूबर में देहरादून की अलग अलग लोकेशन में फिल्म ‘रागदेश’ की शूटिंग हुई थी।