फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धः जोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा है कि सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और सैनिकों के कल्याण के लिए वह हर संभव कदम उठाएगी। मंत्री ने खटीमा स्थित सीएसडी कैंटीन को यूआरसी कोड प्रदान किए जाने की एक मांग को लेकर कहा कि सरकार पूर्व सैनिकों के परिवारों की सुविधा के लिए इस मांग पर गंभीरतापूर्वक विचार करेगी। इसके पूर्व खटीमा पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कैप्टन गंभीर सिंह धामी ने इस आशय का एक ज्ञापन मंत्री को सौंपा।
विज्ञापन


कैप्टन धामी ने मंत्री जोशी को बताया कि यूआरसी कोड मिलने से पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को कैंटीन से आवश्यक वस्तुएं प्राप्त करने में आसानी होगी। यह सुविधा उनके लिए महत्वपूर्ण है और लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। गणेश जोशी ने इस मामले पर सकारात्मक रुख दिखाया। उन्होंने कैप्टन धामी को शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया और कहा कि सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी दोहराया कि पूर्व सैनिकों का सम्मान सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें